फर्जी तरीके से लग रहा है मनरेगा हाजिरी, साइड पर नहीं मिले एक भी मजदूर
आलोक बरनवाल INewsUP
रुधौली बस्ती । विकासखंड रुधौली के नटाई कला (पुरैना) गांव में ऑनलाइन हाजिरी के माध्यम से तीन साइडों पर साठ लोगों की मनरेगा मजदूरी ऑनलाइन हाजिरी लग रही थी। जिसमें ऑनलाइन हाजिरी क्रमशः इस प्रकार है प्रथम प्रधानमंत्री आवास में कार्य में लगना,दूसरा मझौआ खुर्द के राम आसरे के चक से दयाराम के चक तक, तीसरा मझौआ खुर्द के राम नरेश के चक से भागीरथी के चक तक का ऑनलाइन हाजिरी का लगाया गया था।जिसमें मीडिया करने द्वारा कवरेज के दौरान विभिन्न साइडों पर जाने के बाद एक भी मजदूर कार्य करते हुए नहीं मिला। इस मामले में जब प्रधान प्रतिनिधि राहुल से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि साहब बाजार है लोग, सब्जी खरीदने गए होंगे। वही गांव के अन्य युवकों से पूछने पर पता चला कि यहां कोई काम नहीं हो रहा था। मौजूद मीडिया कर्मियों ने मौके का वीडियो बनाकर अन्य लोगों से वार्ता की। इसके पूर्व एक अन्य साइड पर एक दिन पूर्व दूसरे गांव के मजदूरों द्वारा कार्य कराया जा रहा था। जिसमें एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसमें बताया जा रहा है कि हम लोग ठेका पर कार्य कर रहे हैं आगे जो भी बात करनी है प्रधान से बात करें। जहां प्रदेश सरकार मनरेगा मजदूरों को मजदूरी व कार्य देने की बात कर रही है।वहीं कुछ प्रधान और सचिव के मिली भगत से लोगों के परसेंटेज की बदौलत महज कागजों में कार्यों को दिखाकर भुगतान लिया जा रहा है। प्रधान भी लोगों को मैनेज करने हेतु अपने-अपने स्थान पर बुलाकर कुछ पैसे खर्च करके समझौता कर लेते हैं।
What's Your Reaction?

