अराजकतत्वों ने खंडित की अम्बेडकर प्रतिमा, मुकदमा दर्ज

Jun 13, 2025 - 20:46
 0  107
अराजकतत्वों ने खंडित की अम्बेडकर प्रतिमा, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी l लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी कनेहटी मार्ग के कोनी गांव के पास स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा का गुरुवार की रात अराजकतत्वो ने उंगली तोड़ दिया । प्रतिमा खंडित करने की सूचना आग की तरह फैल गई और शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों सहित बसपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सहित दर्जनों बसपाइयों ने दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही व खंडित प्रतिमा को बदलने तथा सुरक्षित जाली व चबूतरा बनवाने की मांग करते हुए धरने पर बैठे गये । सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह,क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कराने समेत विभिन्न मांगों पर आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया । कोनी पहुंचे महादेवा विधायक दूधराम ने भी दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही कराने की बात कही और ग्राम प्रधान नगेंद्र चौधरी तथा अम्बेडकर समिति के सदस्यों को खंडित मूर्ति बनवाने व चारों तरफ चबूतरा व जाली लगवाने आदि का निर्देश दिया और स्वयं एक ट्राली ईंट देने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर रामकुमार,फूलचंद मक्खन लाल, राजकुमार मिश्रा, जगदम्बा शुक्ला आदि उपस्थित रहे। प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मूर्ति तोड़ने का मुकदमा कर लिया गया है । सीसी टीवी फुटेज की जांच की जा रही है कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow