प्रदेश अध्यक्ष के बस्ती आगमन पर शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी के बस्ती आगमन पर जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा शिक्षक समस्याओं से अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन सहित जितनी शिक्षकों की समस्याएं हैं, समाधान न होने तक,हर स्तर पर संघर्ष जारी है। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ बस्ती के जनपदीय पदाधिकारीयो ने उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलामंत्री लालजी पाठक, कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ला, मंडल प्रभारी अशोक कुमार गुप्त, कुदरहा ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद्र,राम भरत, राम चरित्र,अजीत कुमार गुप्ता,संदीप कुमार, हेमंत कुमार सहित संघ के पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

