आखिर, राजनाथ को पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार

Jan 30, 2024 - 17:46
 0  105
आखिर, राजनाथ को पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के एक गाँव निवासी युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में युवती के माँ की तहरीर पर दो दिन पूर्व दर्ज मुकदमें के आरोपित युवक राजनाथ को लालगंज पुलिस ने सोमवार को थानाक्षेत्र के देईसांड़ कस्बे के खोरिया मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया । लालगंज थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गाँव निवासी माँ ने थाना स्थानीय पर तहरीर देकर अपनी बेटी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था, तहरीर का संज्ञान लेते हुए आरोपित युवक इसी थानाक्षेत्र के गड़ौना निवासी राजनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही थी, जिसे सोमवार को देईसांड़ कस्बे के खोरिया मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष समेत उपनिरीक्षक देवी शरण यादव,मुख्य आरक्षी अमरनाथ व महिला आरक्षी ममता चौहान शामिल रहीं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow