वशिष्ठ ग्रंथालय में आयोजित हुआ रीडिंग मैराथन
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । बनकटी विकास खण्ड के लगुनहीं गाँव स्थित वशिष्ठ ग्रंथालय लगुनही में रीडिंग मैराथन व "सामूहिक कदम किताबों की ओर" कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार अष्टभुजा शुक्ल व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी हिना खातून, जिपं सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र त्रिपाठी तथा शिक्षक नेता अभय सिंह यादव रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता माही यादव "मनीष" ने किया । युवाओं के मोबाइल व सोसल साइट्स की तरफ बढ़ते रुझानों को दूर कर किताबों की तरफ आकर्षित कराने के उद्देश्य से लगुनहीं में चल रहे वशिष्ठ ग्रंथालय पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं व युवाओं को किताबों से जोड़ना तथा मोबाइल व विभिन्न माध्यमों से सोशन साइट्स से दूर करना है । ग्रामीणांचल के विभिन्न स्कूलों के छात्रों व सैकड़ों की संख्या में अभिभावक,बुजुर्ग,युवाओं ने वशिष्ठ ग्रंथालय द्वारा आयोजित रीडिंग मैराथन में यहां उपलब्ध विभिन्न पुस्तकों का अध्ययन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पुस्तकों से अध्यन करना लोगों में चेतना का आंदोलन है ऐसे कार्यक्रम ग्रामीणांचलों में आयोजित करना अपने आप में एक मिशाल है। हैंडबॉल खिलाड़ी हिना खातून ने अपने संबोधन में अपने जीवन के संघर्षों से रूबरू कराया, वहीं कार्यक्रम में पहुंची बच्चियों ने हिना के साथ सेल्फी लिया शिक्षक नेता अभय सिंह यादव ने कहा की शिक्षा एक ऐसी अनमोल वस्तु है जिससे मानव जीवन के हर युद्ध को बड़े ही सरकता से जीता जा सकता है।शिक्षा ही समाज को मुख्यधारा में जोड़ने का की अग्रणी भूमिका निभाती है। शिक्षा विभाग के एआरपी वंशराज गुप्ता ने नवोदय विद्यालय,विद्याज्ञान,राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान विजय कुमार मिश्र,दिनेश यादव,अभिमन्यु यादव,अर्जुन सिंह,विकाश त्रिपाठी,हेड कांस्टेबल मो.इरशाद खान,गुलाब चंद्र,विशाल यादव,हरिओम यादव,धीरज,विकाश यादव,विनय यादव अजय अनिल,गूंजा,रिंकी सपना खुशी आदि लोग उपस्थित रहे ।
What's Your Reaction?

