बाइकों की टक्कर में महिला घायल,चालक फरार

Mar 8, 2024 - 00:17
Mar 8, 2024 - 00:22
 0  77
बाइकों की टक्कर में महिला घायल,चालक फरार

सूरज मिश्रा INewsUP

 मुंडेरवा बस्ती । थानाक्षेत्र के महादेवा मार्ग पर स्थित लहरी गांव के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें एक महिला बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया । लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहा निवासी 40 वर्षीय अन्जु चौधरी पत्नी वीरेन्द्र चौधरी अमरडोभा गाँव की तरफ से घर जा रही थी। जैसे ही वह लहरी गांव के मोड़ पर पहुंची कि महादेवा की तरफ से आ रहे एक अज्ञात बाइक ने उनकी स्कूटी को ठोकर मार दिया। दुर्घटना में महिला अन्जु चौधरी को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने अंजू चौधरी को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा भेजवाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow