साइबर ठगी का शिकार व्यक्ति के खाते से उड़ाए 89 हजार
राजन चौधरी INewsUP
बस्ती। लालगंज पुलिस ने खाते से किसी ने 89 हजार रुपये निकाल लेने के एक मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। महादेवा निवासी अतुल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसके खाते से 21 सितंबर 2023 को समय करीब 2.13 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने 89 हजार 999 रुपये निकाल लिए। अपने को भारतीय स्टेट बैंक का कर्मचारी बताते हुए उसकी मोबाइल पर फोन करके 1930 नंबर पर उसने शिकायत दर्ज करने के लिए कहा। शिकायत करने पर मुआवजे के रुप में 45 हजार रुपये वापस आया। पुलिस जांच कर रही है।
What's Your Reaction?

