लापता दोस्तों के खोजबीन में जुटी पुलिस
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के मूड़ाडीहा उर्फ भोपालपुर से 15 वर्षीय दो दोस्त लापता हो गए। उसके बाबा दिलीप सिंह ने तहरीर में बताया कि उनका पोता अंशुमान सिंह व उसका दोस्त गुड्डू उर्फ नवाजुद्दीन बिना बताए घर से कहीं चले गए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की है।
What's Your Reaction?

