कार व बाइक की भिड़ंत में तीन युवक घायल
सरताज आलम INewsUP
बस्ती । गोरखपुर-लखनऊ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरैना गांव के निकट बाइक व कार की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार सहित तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में लालगंज थाना क्षेत्र के महसों निवासी अशोक कुमार, मोहम्मद व विमलेश कुमार गौड़ शामिल हैं। अशोक कुमार के पैर में गम्भीर चोट लगी है । राहगीर की सूचना पर पहुँची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां इलाज चल रहा है ।
What's Your Reaction?

