छठपर्व की तैयारियों का बीजेपी नेता ने लिया जायजा
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । बनकटी नगर पंचायत के चन्द्रनगर,गांधीनगर, लोहिया नगर,पटेल नगर व अम्बेडकर नगर तथा शंकरनगर आदि वार्डों में स्थित छठघाटों की साफ सफाई व लाईटिंग सहित आदि व्यवस्था का नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता इं अरविंद पाल ने निरीक्षण कर हाल जाना तथा छठपर्व को विभिन्न वार्डों में बड़े धूमधाम से मनाये जाने की बात की । इं अरविंद पाल ने बताया कि आस्था के इस महापर्व पर गुरुवार को क्षेत्र की सैकड़ों व्रती महिलाएं अपने अपने क्षेत्र के तालाबों व पोखरों पर संतान के सुखमय जीवन की मंगल कामना करने पहुंचेंगी तथा डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी, इस दौरान छठघाटों की साफ सफाई,लाईटिंग व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जरूरी इंतजाम कराया जा रहा है ।
What's Your Reaction?

