पिटाई में घायल मां बेटे की हालत गंभीर
संदीप चौरसिया INewsUP
कुदरहा बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के उजियानपुर में शुक्रवार को पिटाई में घायल मां और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। बेटे ओमकार का इलाज गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है लेकिन ओमकार के परिजनों की मानें तो उसकी हालत में कोई भी सुधार नहीं है । मां बेटे दोनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। पुलिस ने कार्यवाही कर एक आरोपित को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया । जानकारी के मुताबिक ओमकार का एक हाथ कई जगह से टूट गया तथा सिर में गंभीर चोटें आई हैं । वही मां के शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हुआ है। बताते चलें कि शुक्रवार को मामूली विवाद में कुछ लोगों द्वारा मां बेटे को लाठी डंडों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। थाना प्रभारी लालगंज जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों में एक को हिरासत में लेकर कार्यवाही की गई है जबकि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है ।
What's Your Reaction?

