शिक्षक समस्याओं को लेकर सरकार गम्भीर नहीं- चन्द्रिका सिंह

Nov 29, 2023 - 19:32
 0  80
शिक्षक समस्याओं को लेकर सरकार गम्भीर नहीं- चन्द्रिका सिंह
बनकटी ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मक्खन लाल को सम्मानित करते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी

इशिका गुप्ता INewsUP

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बनकटी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश गौड़ के नेतृत्व मंगलवार को बीआरसी सभागार में शिक्षक समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई । मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है जिसके परिणाम स्वरूप शिक्षकों की एक भी मांग नहीं मानी जा रही है। वहीं प्रदेश सरकार शिक्षकों को टैबलेट वितरित कराकर आम जनमानस में यह संदेश देना चाहती है कि शिक्षक समय से विद्यालय मौजूद नहीं रहते । जबकि निरीक्षण में शत प्रतिशत उपस्थिति का होना शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है । उन्होंने यह भी कहा कि राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को उपार्जित अवकाश भी दिया जाना चाहिए। मंत्री बालकृष्ण ओझा ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आंनद पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षकों की बरसों पुरानी पदोन्नति ,ट्रांसफर, स्थानांतरण, उपार्जित अवकाश, चिकित्सीय सुविधा आदि मांगों को लेकर कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की गई । बनकटी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश गौड़ ने कहा कि बनकटी ब्लाक के व्यायाम शिक्षक मक्खन लाल के विशेष प्रयास से बनकटी ब्लॉक को जनपद में अव्वल दर्जा प्राप्त हुआ है और वे सदैव खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और उनकी लगन और मेहनत के बल पर ही यह कामयाबी बनकटी ब्लाक को मिली है । तहसील अध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने कहा की शिक्षकों की जायज मांग को सरकार पूरा करें अन्यथा की स्थिति में शिक्षक आंदोलन के लिए विवश होंगे क्योंकि रोजाना नित्य नए फरमान से शिक्षक परेशान हैं। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मक्खन लाल व नवनिर्वाचित संघर्ष समिति के अध्यक्ष सूरज मौर्य व उपाध्यक्ष शिवम शुक्ला समसुलहक खान,विकास कुमार सिंह,सौरभ सिंह तथा मंत्री गौरव चौधरी उपाध्यक्ष सौरभ सिंह संयुक्त मंत्री हेमंत कुमार यादव संयुक्त मंत्री संदीप कुमार, संयुक्त मंत्री राजमणि त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री राजेश यादव का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मोहम्मद असलम,हृदय विकास पांडे, सतीश सिंह यादव ,रजकेश चौहान, गिरजेश चौधरी, सुनील भट्ट, भोले प्रसाद, गुरु प्रसाद चौधरी, योगेंद्र सिंह, राम अवध पांडे ,सहित तमाम शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में खेल कूद में प्रतियोगिता में निरंतर सहयोग करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरुण कुमार यादव को भी माल्यार्पण कर साल भेंट किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow