बिना लाइसेंस चल रही आरा मशीन को वन क्षेत्राधिकारी ने कराया सील
असलम खान INewsUP
भानपुर बस्ती । रामनगर रेंज के अंतर्गत बहादुरपुर व सल्टौआ गोपालपुर में संचालितअवैध आरा मशीन को वन क्षेत्राधिकार द्वारा सील कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की बात कही है । वन विभाग रामनगर की वन क्षेत्राधिकारी सोनल वर्मा ने बुधवार को बहादुरपुर में संचालित अवैध आरा मशीन को सील कर दिया जिससे तमाम अवैध रूप से संचालित आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मच गया l कार्रवाई के दौरान कीमती महुआ सागवान, शीशम आम सहित तमाम लकड़ियों को जप्त किया गया l तथा मीडिया टीम के माध्यम से संदेश देते हुए वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि अवैध रूप से आरा मशीन संचालन करने वालो को बक्सा नहीं जाएगा l
What's Your Reaction?

