अनियंत्रित वाहन की ठोकर से बाइक सवार घायल
राजेश उपाध्याय INewsUP
बनकटी बस्ती । बस्ती महुली मार्ग के लालगंज थानांतर्गत थरौली गाँव के पास बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे चालक सहित सवार गंभीर रूप से घायल हो गए । थानाक्षेत्र के बजहाँ गाँव निवासी सोहन लाल व राजदेव इसी थानाक्षेत्र के थरौली गाँव में अपने रिस्तेदार के दाहसंस्कार में शामिल होने गए थे जहां से वापस लौटने के दौरान जैसे ही बाइक सवार दोनों युवक बस्ती महुली मार्ग पर चढ़े कि बस्ती की तरफ जा रही अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया । घायलों को निजी साधन से पीएचसी बनकटी ले जाया गया ।
What's Your Reaction?

