मंत्रोचारण के साथ अठदमा शुगर मिल का पेराई सत्र का शुभारम्भ
आलोक बरनवाल INewsUP
रुधौली बस्ती । बजाज हिन्दुस्थान सुगर मिल अठदमा में विधिवत हवन पूजन पाठ के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। चीनी मिल में पेराई सत्र 2023-2024 का शुभारंभ मुख्य यजमान के रूप में यूनिटहेड ओमपाल सिंह द्वारा विधिवत हवन पूजन करवाया गया एवं विद्वान पंडित जनार्दन मिश्र द्वारा मंत्रोचारण के साथ मिल डोगा एवं तौल काटा पूजन करवाया गया। वही ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लाये किसान को साल,मिठाई देकर भेट किया गया । अंत मे डोगें का पूजन कर मुख्य अतिथि सीडीओ जयदेव सीएस तथा पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह व किसानो द्वारा डोगें मे गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया ।यूनिट हेड द्वारा आये हुए अथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, पुष्करादित्य सिंह, केन हेड शैलेन्द्र त्रिपाठी, एचआर हेड विपुल कुमार राय,शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक कुमार,विजय तिवारी, रफीक अहमद सहित आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

