बाउंड्रीवाल निर्माण में आपत्ति की जांच करने कुटी पहुंचे अफसर
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के महसों कस्बे में स्थित संत सिकड़ीदास कुटी परिसर के बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य विवाद के चलते दो सप्ताह पूर्व रोक दिया गया , शिकायत के बाद नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह समेत लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड की टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को भूअभिलेख के साथ विवादित भूमि पर पहुंचने की सूचना दी लेकिन आपत्ति कर्ता ही मौके पर नहीं पहुंचे जिससे तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं । जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के महसों कस्बे में स्थित वर्षों पुरानी बाबा सिकड़ीदास कुटी परिसर के एक कमरे से ही थाना लालगंज की महसों चौकी भी संचालित होती है जिसके बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य जनसहयोग से कुटी के महंथ सुभाष दास के द्वारा कराया जा रहा था, जिसे पड़ोस के ही संजय कुमार द्वारा आपत्ति करने पर निर्माण रुकवा दिया गया जिसके चलते कस्बे वासियों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की । तहसील दिवस व थाना समाधान दिवस के जरिये प्राप्त प्रार्थना पत्र की जांच करने शनिवार को नायब तहसीलदार व थानाध्यक्ष मय फोर्स पहुंच गए लेकिन आपत्ति करने वाला ही मौके से गायब मिला, जिससे दोनों पक्षों के अभिलेखों की जांच व पूछताछ नहीं हो पाई । नायब तहसीलदार ने बताया कि विवादित भूभाग के निरीक्षण के दौरान आपत्ति कर्ता के घर जाकर विवादित स्थल से जुड़े भूअभिलेख दिखाने को कहा गया लेकिन संजय कुमार या उनके परिवार से कोई भी अभिलेख उपलब्ध नही कराया गया तथा आपत्ति कर्ता पक्ष के उपस्थित ना होने की दशा में राजस्व विभाग की टीम गठित कर सीघ्र ही निस्तारण का निर्देश दे दिया गया है ।
What's Your Reaction?

