महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सीओ ने किया सम्भ्रांत जनों के साथ बैठक

Feb 25, 2025 - 00:22
 0  137
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सीओ ने किया सम्भ्रांत जनों के साथ बैठक
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सीओ ने किया सम्भ्रांत जनों के साथ बैठक

अजमेर अली INewsUP

 गोरखपुर । महाशिवरात्रि के दृष्टिगत मंदिरों में जलाभिषेक व मेले के आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस लिया है और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाये रखने के लिए विभिन्न थानों पर शांति कमेटी की बैठकर थानाक्षेत्रों के संभ्रांत जनों के साथ संवाद स्थापित किया गया । सोमवार को प्रभारी निरीक्षक पीपीगंज धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भरोहिया शिवमन्दिर व गौरी शंकर मंदिर पर एकत्रित होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बैठक की गई तथा जलाभिषेक के दौरान पुलिस के मुस्तैदी पर क्षेत्रवासियों व उपनिरीक्षकों के साथ बैठक की गई । पुलिस क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज गौरव कुमार त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था व यातायात नियमों का पालन कराते हुए सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी । इस मौके पर दिलीप मिश्रा, सुक्खू सिंह, मुकेश कुमार रावत, जावेद अली, आलोक सिंह, प्रमोद कुमार यादव समेत सभासद अताउल्लाह खान,गुलाम मोहम्मद,बालेबीर मोर्या, जवाहिर आदि सभासदों सहित गणमान्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow