पशुचरन में फंदे से लटकता मिला किशोरी के शव
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । मुंडेरवा थाना क्षेत्र के डिवहारी में फंदे से लटकते किशोरी का शव शुक्रवार की दोपहर पशुचरन से बरामद हुआ । सूचना पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने शो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । थानाक्षेत्र के डिवहारी निवासी धर्मेंद्र प्रजापति की एक पखवाड़े पूर्व लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया । शनिवार की रात धर्मेंद्र की 17 वर्षीय बेटी शालिनी बिन बताए घर से कहीं चली गई, जिसे डायल 112 की पीआरवी पुलिस टीम ने मुंडेरवा अहरा मोड़ से बरामद कर घर वालों को सुपुर्द कर दिया । शुक्रवार की दोपहर धर्मेंद्र की पत्नी ने मकान के एक अलग भूंसा रखने वाले कमरे में उसका शव देख चिल्लाने लगी । सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया । मृतका अपनी तीन बहनों व एक भाई में सबसे बड़ी थी । इस सम्बंध में मुंडेरवा थानाध्यक्ष द्वारिका चौधरी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता लग पायेगा ।
What's Your Reaction?

