सीआरओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
आलोक बरनवाल INewsUP
रुधौली बस्ती । रुधौली तहसील संपूर्ण समाधान दिवस मुख्य राजस्व अधिकारी ज्ञान प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।जिसमें कुल 21 मामले आए केवल सात मामले का मौके पर निस्तारण हो सका।शेष बचे मामले को संबंधित विभाग के आधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने का निर्देश दिया।इस मौके पर एसडीएम आशुतोष तिवारी, तहसीलदार डॉ रवि यादव, खंड विकास अधिकारी धनेश यादव,सप्लाई इंस्पेक्टर शैलेश कुमार,विद्युत एसडीओ अनन्त यादव,सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रुधौली नगर पंचायत के शास्त्री नगर वार्ड निवासी इंद्रमणि पांडेय, रामस्वरूप,रामकिशोर,राजकुमारसोनी ,अशोक गुप्ता,राज गौड़,विजय सोनी आदि ने तहसील समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके वार्ड में रुद्रनगर संपर्क मार्ग पर नाली की कोई व्यवस्था नहीं है l
What's Your Reaction?

