सांड़ व बाइक की टक्कर में दो घायल, महिला गंभीर

Apr 23, 2024 - 11:40
Apr 23, 2024 - 11:47
 0  120
सांड़ व बाइक की टक्कर में दो घायल, महिला गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर - देईसांड मार्ग पर सोमवार सुबह 10:00 बजे भोगीपुर गाँव के पास सांड को बचाने के चक्कर में बाइक सवार सहित पीछे बैठी महिला घायल हो गई , जिसमें बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर कोहलवा जिला संतकबीर निवासी राजमती उम्र 64 वर्ष अपने नाती अभिजीत के साथ बानपुर किसी काम से जा रही थी , जैसे ही वह भोगीपुर डिग्री कॉलेज के पास पहुंची थी कि अचानक सामने सांड आ जाने से बाइक अनियंत्रीत होकर सांड से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयें , जिसमें बाइक सवार महिला राजमती की स्थिति नाजुक बताई जा रही हैं । मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल बस्ती भिजवाया गया। एंबुलेंस चालक सुरेंद्र ने बताया कि घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow