अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल

Apr 23, 2024 - 11:37
 0  72
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल

सुग्रीम INewsUP

 संतकबीरनगर । महुली थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव के समीप सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पहुंचे लोगों ने तत्काल फोन कर मौके पर एम्बुलेंस बुलाया और दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल सीएचसी नाथनगर पहुंचाया जहां दोनों बाइक सवार युवकों की गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव निवासी मनीष पांडेय पुत्र शिवराम पांडेय अपने साथी गुड्डू पांडेय पुत्र अज्ञात, पता अज्ञात के साथ किसी जरूरी कार्य से सोमवार की सुबह 11 बजे नाथनगर बाइक से जा रहे थे। बनपुरवा गांव के समीप दोनों बाइक सवार पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह लहूलुहान होकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंचे लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को इलाज के लिए सीएचसी नाथनगर पहुंचाया जहां दोनों की गंभीर हालत देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। दुर्घटना के संबंध में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है इस लिए पुलिस द्वारा अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नही किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow