लगातार हो रही चोरी को रोकने में नाकाम वाल्टरगंज पुलिस, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Dec 11, 2023 - 12:24
Dec 11, 2023 - 14:15
 0  420
लगातार हो रही चोरी को रोकने में नाकाम वाल्टरगंज पुलिस, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
रुधौली मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण

असलम खान INewsUP

बस्ती।  चोरों पर आतंक के सामने बस्ती की वाल्टरगंज पुलिस नतमस्तक नजर आ रही है, रात्रि गस्त के दावे करने वाली बस्ती पुलिस की हकीकत चोरों ने बीते तीन दिनों में खोल दी है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बीते तीन दिनों में तीन गांव के सात घरों में बृहद चोरी को अंजाम दिया और घरों में से लाखों के सामान लेकर पुलिस की नाक के नीचे से चंपत हो गए। मामला वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पड़िया, तेनुआ और महादेवा गांव का है, जहां बीते तीन दिनों में चोरों ने सात घरों को खंगाल लिया और पुलिस को पता तक नही चला।

बीती रात वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया खास गांव में चोरों ने दो घरों को खंगाल कर लाखों रुपये के सामान और नगदी की चोरी की, आक्रोशित ग्रामीणों ने पड़िया चौराहा पर बांस बल्ली रखकर सड़क जामकर दिया, गुस्साई भीड़ ने वाल्टरगंज पुलिस के ख़िलाफ़ नारेबाजी भी किया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी विनय चौहान ने गुस्साई भीड़ को समझा बुझा कर जाम हटवाया और कार्यवाही का आश्वासन दिया।

जानकारी के मुताबिक पड़िया खास गाँव निवासी शेषराम चौधरी व राम सवांरे तथा तेनुआ गाँव निवासी ओमप्रकाश के घर व मकान में चोरी हुई है। चर्चा है कि इस तरह की चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं और स्थानीय पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी हुई है।

बीते 8 दिसंबर को इसी थाना क्षेत्र के तेंदुआ और महादेवा गांव के पांच घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया, इसके बाद भी वाल्टरगंज पुलिस ने गांव में रात्रि ग्रस्त करना सही नही समझा जिसका नतीजा ये हुआ कि बीती रात चोरों ने बगल के गांव पड़िया खास के दो घरों में चोरी कर रात्रि गस्त का दावा कर रही वाल्टरगंज पुलिस की पोल खोल दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow