INewsUP की खबर का असर कार्यों में लापरवाही पर दो उपनिरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Dec 11, 2023 - 15:48
 0  245
INewsUP की खबर का असर    कार्यों में लापरवाही पर दो उपनिरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
INewsUP की खबर का असर    कार्यों में लापरवाही पर दो उपनिरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने वाल्टरगंज थाने के दो उपनिरीक्षक व एक मुख्य आरक्षी समेत बीट पुलिस कर्मी को कार्यों में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया है । वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पड़िया व तेनुआ के पांच घरों में ताबड़तोड़ चोरियां हुईं जिससे रात्रि गस्त पर सवाल खड़े होने लगे वहीं थानाक्षेत्र के करमा पाठक गाँव में 3 दिसम्बर की रात घर में घुसकर दलित परिवार की पिटाई की गई थी जिसके बाद पुलिस प्रभारी थानेदार ने पीड़ित को ही पूरी रात थाने बैठाए रखा और कार्यवाही कर दूसरे दिन न्यायालय भेज दिया था लेकिन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से बचते नजर आए । दबंगों के भय से दलित परिवार ने गाँव छोड़ दिया लेकिन वाल्टरगंज पुलिस के नाक के नीचे घूम रहे बेखौफ दबंगों पर कोई कार्यवाही नहीं की । जानकारी के मुताबिक रविवार की रात थानाक्षेत्र के पड़िया गाँव निवासी शेषराम चौधरी व राम सवांरे तथा तेनुआ गाँव निवासी ओमप्रकाश के घर में लाखों की चोरी हो गई । इतनी बड़ी चोरी होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने थानाक्षेत्र के पड़िया चौराहे पर रुधौली बस्ती मार्ग के पड़िया चौराहे पर जाम लगाकर वाल्टरगंज पुलिस के ख़िलाफ़ नारेबाजी करने लगे । सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय चौहान ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया । वहीं कार्यों में लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण मिश्र,अरविंद कुमार राय तथा मुख्य आरक्षी विनोद यादव तथा आरक्षी अभिमन्यू शर्मा को सस्पेंड कर दिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow