पूर्व विधायक ने समितियों पर खाद की कालाबाजारी व उर्वरक की कमी पर डीएम को लिखा पत्र l

Aug 13, 2025 - 00:13
 0  31
पूर्व विधायक ने समितियों पर खाद की कालाबाजारी व उर्वरक की कमी पर डीएम को लिखा पत्र l

असलम खान INewsUP

भानपुर, बस्ती । पूर्व विधायक 309 रूधौली संजय प्रताप जायसवाल ने खाद समितियों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध न होने के कारण असंतोष व्यक्त की है l डीएम बस्ती को पत्र के माध्यम से बताया कि जनपद में सहकारी समितियों पर यूरिया खाद की भारी कमी है जिससे आए दिन क्षेत्रीय किसान खाद पाने के लिए सुबह से ही समितियों पर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते है बावजूद इसके पर्याप्त मात्रा में खाद नही पा रहे है l तथा पत्र के माध्यम से यह भी मांग किया गया है कि समितियों पर अधिक मूल्य भी लिया जा रहा है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है जबकि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने खरीफ सीजन में किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यूरिया, डीएपी और एनपीके की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की है। योगी सरकार ने उर्वरकों की ओवर रेटिंग या कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow