खरदेउरा व परसा जप्ती में निकला विकसित भारत संकल्प यात्रा,लाभार्थियों से स्थापित किया संवाद

Dec 28, 2023 - 00:05
 0  56
खरदेउरा व परसा जप्ती में निकला विकसित भारत संकल्प यात्रा,लाभार्थियों से स्थापित किया संवाद

असलम खान INewsUP

भानपुर बस्ती । पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा' कार्यक्रम में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को ग्रामीणों को सुनाया और विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम किया । विकास खण्ड रूधौली के अन्तर्गत खरदेउरा और परसा जपती में लाभार्थियों, क्षेत्रीय जनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना। विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के प्रयासों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, ताकि विकास समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। प्रधान संघ जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान छपिया मुरली, ग्राम प्रधान खरदेउरा राम प्रसाद मौजूद रहे l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow