आटा चक्की की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP
महादेव बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौबाह में शार्ट सर्किट से राइस मिल में आग लगने के कारण उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया । मंगलवार की रात करीब 2:00 शॉर्ट सर्किट से छप्पर और टीन से बने राइस मिल में आग लग गई उठती लपटों को देखकर गांव का एक व्यक्ति ने देखकर हल्ला गुहार मचाते हुए राइस मिल के मालिक के पास फोन किया खबर सुनते ही राइस मिल के मालिक सुनील पाल पुत्र रामबचन पाल आनन -फानन घटनास्थल पर पहुंचकर चौकी प्रभारी लालगंज को फोन किया सूचना पाते ही चौकी प्रभारी राम भवन प्रजापति तत्काल मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड टीम को बुलवाया जिसके मदद से आज पर काबू पाया गया लेकिन तब तक आग ने राइस मिल में रखा सारा सामान को अपने आगोश में ले लिया पीड़ित सुनील कुमार पाल ने बताया कि मशीन सहित राइस मिल में रखा गेहूं सरसों, तेल, चावल, खरी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया l
What's Your Reaction?

