ठंड लगने से सारस पक्षी की मौत

Dec 31, 2023 - 20:56
 0  57
ठंड लगने से सारस पक्षी की मौत
सारस के शव का अंतिम संस्कार करते ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण तथा वन कर्मी

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । बनकटी विकास खण्ड के थाल्हापार गाँव के कलकलहवा तालाब के निकट रविवार की सुबह एक सारस पक्षी अचेतावस्था में पड़ा मिला । जिसे गाँव के तौफीक अहमद व मनोज कुमार आदि ने पीएचसी बनकटी ले जाकर इलाज कराया जहाँ इलाज के दो घण्टे बाद सारस पक्षी की मौत हो गई । पशु चिकित्सक डा. विकास श्रीवास्तव तथा पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील शुक्ला ने बताया कि ठंड लगने से सारस की मौत हुई है,वहीं वन विभाग के सहयोग से मृत सारस के शव को दफना दिया गया । इस अवसर पर ग्राम प्रधान इंद्रेश चौधरी,के.डी,वन विभाग के माली श्रीकांत,मैनुद्दीन,सिराजुद्दीन सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow