निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांची गई डेढ़ सौ मरीजों की सेहत
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । कुदरहा विकासखंड के बानपुर कस्बे में इकरा हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी सेंटर द्वारारविवार को नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाकर करीब डेढ़ सौ मरीजों का ब्लड सुगर,ब्लड प्रेशर सहित जांच कर चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क दवा वितरण किया गया । डा. मुशीर अहमद,डा. सुशील सिंह,ओम शर्मा,धर्मेंद्र चौधरी,अब्दुल अय्यूम,पूजा द्विवेदी, अर्चना चौधरी, वीरेंद्र बहादुर पाल आदि ने शिविर में सहयोग किया ।
What's Your Reaction?

