बैंकॉक में काम करने वाले युवक को एसटीएफ गोरखपुर टीम ने उठाया
अजमेर अली ब्यूरो चीफ INewsUP
गोरखपुर। कौड़ीराम के परेसापार निवासी तरुण सिंह जो बैंकॉक में काम करते हैं शनिवार दोपहर 12:00 बजे सादे कपड़ों में आए चार लोग उसे जबरदस्ती उठा ले गए हैं। तरुण सिंह की माता कुसुम सिंह ने बताया कि कुछ लोग मेरे घर पर सादे कपड़ों में आए हुए थे बेटे को घसीटते मारते हुए ले गए हैं और घर का कैमरा और डीबीआर भी तोड़ दिया है। कुछ लोग मेरी बेटी को धमकी भी दे रहे हैं जिसकी शिकायत रामगढ़ताल थाने पर की गई है मेरा बेटा अश्वनी सिंह के साथ काम करता था वह जब काम पर नहीं जा रहा था तो अश्वनी सिंह उसे फोन कर बुलाया करते थे। मुझे आशंका है कि मेरे बेटे को किसी फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे।परिजनों ने बताया कि तरुण सिंह को कुछ सामान अश्वनी सिंह ने दिया था कि किसी को देना था उसने वह सामान उसे दे दिया है जबकि सुशील शाही कह रहा है वह सामान उसका था यह लोग स्मगलिंग का काम करते हैं। परिजनों का आरोप है कि सुशील शाही की शिकायत पर एसटीएफ गोरखपुर की टीम ने तरुण को उठाया है। सुशील शाही अंतरराष्ट्रीय तस्कर है। जिसे 2 दिसंबर 2024 को अमेरिका की एफबीआई एजेंसी गिरफ्तार भी कर चुकी है।
What's Your Reaction?

