अहरा में हुआ क्रिकेट मैच का क्वाटर फाइनल मुकाबला

Dec 8, 2023 - 23:43
 0  105
अहरा में हुआ क्रिकेट मैच का क्वाटर फाइनल मुकाबला
बैटिंग कर क्रिकेट मैच का शुभारंभ करते भाजपा नेता इं. अरविंद पाल

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

मुंडेरवा बस्ती । बनकटी विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहरा में चल रहे सांसद खेल महाकुंभ की छठवें दिन शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा ने इं. अरविंद पाल ने क्रिकेट खेल कर किया । क्रिकेट प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मुकाबला गन्ना विकास क्रिकेट क्लब व गन्ना विकास ग्लाइडर क्रिकेट क्लब के बीच तो दूसरा मुकाबला शिवम क्रिकेट क्लब अहरा व बघाड़ी के बीच खेला गया वहीं आदर्श क्रिकेट क्लब कथरुआ व देवमी के बीच तीसरा मैच खेला गया तथा अंतिम मैच महथा क्रिकेट क्लब व पंखोबारी के बीच खेला गया । जिसमें गन्ना विकास राइडर,आदर्श क्रिकेट क्लब कथरुआ,शिवम क्रिकेट क्लब अहरा व पंखोबारी की टीम विजयी रहीं । अहरा स्कूल परिसर में मौजूद खिलाड़ियों व जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीणांचल में छुपी हुई खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा सांसद खेल महाकुंभ फेज-3 की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता गतिमान है जिससे व्यक्तित्व निखार के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के साथ ही सम्बन्धों में बढोत्तरी होता है । राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने कहा कि खेलकूद के क्षेत्र में बस्ती जनपद के सांसद का प्रयास अत्यंत सराहनीय है । खेल महाकुम्भ के जरिए ग्रामीण इलाकों की खेलकूद प्रतिभाओं को निखारने का विशेष प्रयास चल रहा है। इस अवसर पर माखनलाल,राम अछैबर चौधरी,रवि श्रीवास्तव,बाबूराम चौधरी,अतुल पाल,अली हुसेन,खुर्शीद आलम,खेल अनुदेशक प्रतिभा सिंह,नीरज पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow