स्कूल परिसर में लगा सोलर बैटरी चोरी,थानेदार से शिकायत--

Jun 23, 2023 - 23:50
 0  21
स्कूल परिसर में लगा सोलर बैटरी चोरी,थानेदार से शिकायत--

आलोक बरनवाल- रूधौली बस्ती INewsUP

 रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिगोड़िया में स्थित जय माता रानी श्रीमती इंद्रावती इंटर कॉलेज में देर रात अज्ञात चोरों ने सोलर की बैटरी चुराकर रूधौली पुलिस को चैलेंज कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय पर गार्ड पुत्तीलाल तैनात होने के बावजूद अज्ञात चोरों ने 3 मंजिला छत के ऊपर से बैटरी चोरी कर लिया। जिसकी सूचना सुबह मिलने पर आनन फानन विद्यालय पहुंचा स्थानीय लोगों से पता किया गया और सुराग ना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को शिकायती पत्र देकर सूचना दिया। सूचना पर पहुंची रूधौली पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अज्ञात चोरों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की बात कही है। वंही विद्यालय के प्रधानाचार्य राज आर्य ने बताया कि सोमवार से विद्यालय खुलने की संभावना थी और बच्चों का एडमिशन व पढ़ाई चालू होना था भीषण उमस व गर्मी को देखते हुए विद्यालय के प्रत्येक कमरों में बिजली पंखे की व्यवस्था की गई थी।बैटरी चोरी हो जाने से कुछ दिन बच्चों को समस्याओं का सामना अब करना पड़ेगा।वही विद्यालय में चोरी होने से अन्य विद्यालय के प्रबंधकों को भी चोरी का डर सताने लगा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow