दबंगों के डर से दलित परिवार ने गाँव छोड़ा,मकान पर लटका ताला

Dec 8, 2023 - 23:17
 0  204
दबंगों के डर से दलित परिवार ने गाँव छोड़ा,मकान पर लटका ताला
शिवकुमारी के मकान पर लटका ताला
दबंगों के डर से दलित परिवार ने गाँव छोड़ा,मकान पर लटका ताला

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के करमा पाठक गाँव में दबंगों द्वारा पिटाई के डर से दलित महिला ने अपने पति व बेटे के साथ गाँव छोड़ कहीं चले गए और मकान पर ताला लगा दिया । 3 दिसम्बर की रात घर में घुसकर दबंगों द्वारा दलित महिला व उसके 70 वर्षीय पति तथा बेटे की जमकर पिटाई कर दी गई थी । रात्रि के करीब 9:30 बजे दलित परिवार न्याय के लिए थाने पहुंचा तो तहरीर लिखवाकर कल आने की बात कहते हुए पुलिस वालों ने वापस लौटा दिया । सोमवार की सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और लिखित शिकायती पत्र दिया । पीड़ित दिनेश ने बताया कि थाने से फोन कर उसी दिन बुलाया गया और पूरी रात थाने पर बैठाए रखा तथा दूसरे दिन कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया । स्कूल में रसोईया का काम करने वाली दलित महिला शिवकुमारी ने बताया कि गाँव के करीब एक दर्जन की संख्या में पहुंचे लोगों ने घर में घुसकर हम तीनों की पिटाई किया तथा घर में रखा कीमती सामान भी तोड़फोड़ दिया । वहीं तीसरे दिन स्कूल में रसोई का काम करते समय स्कूल में घुसकर आरोपितों के परिवार की कुछ महिलाओं ने भी गाली गलौज दिया और बेटे को जान से मारने की धमकी दी । अब न्याय की आस टूट चुकी है इसलिए घर और गाँव छोड़कर जा रही हूँ ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow