धू-धू कर जल गई चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी---

Jul 27, 2023 - 03:05
 0  57
धू-धू कर जल गई चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी---

सूरज मिश्रा- मुंडेरवा बस्ती INewsUP

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में मकान के एक कमरे चार्जिंग में लगा इलेक्ट्रिक स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। पड़ोसियों के बुलाने पर वाहन स्वामी जगे और किसी तरह आग पर काबू पाया जिससे बहुत बड़ा खतरा होते-होते बच गया। लेकिन जबतक आग पर काबू नहीं पाया गया और स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। स्कूटी के मालिक मुक्त नाथ का कहना है कि स्कूटी को बाहर बरामदे में चार्जिंग में लगा कर लोग सो रहे थे कि अचानक चार्जिंग लगी स्कूटी में आग लग गई । जबतक आग बुझाते आग की लपट स्कूटी को अपने कब्जे में पूरी तरह ले चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद परिवार व पड़ोसी संदीप और अजय ने मिलकर आग पर काबू पाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow