विद्युत पोल से नीचे गिरा लाइनमैन, हालत गंभीर
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के बरंडा में स्थित सरकारी नलकूप के पास एचटी खंभे पर चढ़ा प्राइवेट लाइनमैन झटका लगने से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया । मौके पर मौजूद लोगों ने निजी साधन से पीएचसी बनकटी पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया । मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खड़ौहा निवासी ओमकार का 30 वर्षीय बेटा सिकंदर चौधरी रविवार को बरंडा सरकारी ट्यूबवेल के पास बिजली ठीक करने के लिए ग्यारह हजार वोल्टेज खंभे पर चढ़ा हुआ था कि अचानक झटका लगने की वजह से नीचे गिर गया और उसे गंभीर चोट आ गई ।
What's Your Reaction?

