सड़क हादसे में सिपाही समेत दो घायल,सरकारी वाहन छतिग्रस्त

Feb 4, 2024 - 23:07
 0  46
सड़क हादसे में सिपाही समेत दो घायल,सरकारी वाहन छतिग्रस्त

सूरज मिश्र INewsUP

मुंडेरवा बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग के मुंडेरवा थानांतर्गत खझौला चौकी के नरियांव गांव के पास रविवार की शाम कुशीनगर जिले के तमकुही राज पुलिस क्षेत्राधिकारी का सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रही टैंकर से टकरा गया तथा करीब दो किलोमीटर तक घसीटता चला गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह बाल बाल बच गए जबकि वाहन चालक सहित एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया जहां इलाज चल रहा है । क्षेत्राधिकार जितेंद्र सिंह रविवार की शाम सरकारी वाहन से लखनऊ जा रहे थे, जैसे ही नारियांव गांव के पास पहुंचे कि टकरा से गई और फंसकर दो किलोमीटर तक घिसती हुई परसा हज्जाम तक पहुंच गई । राहगीरों ने किसी तरह से गाड़ी को टैंकर से निकाला गया। वाहन चालक कांस्टेबल गुलाम मोहम्मद एवं सिपाही दिव्यमान यादव गंभीर रूप से घायल हो गए तथा वाहन काफी छतिग्रस्त हो गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow