ट्रक की चपेट में आई बाइक, चालक घायल

Feb 12, 2025 - 01:37
 0  47
ट्रक की चपेट में आई बाइक, चालक घायल

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

मुंडेरवा,बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार चोटिल हो गया, स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया । जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के नेवारी गाँव निवासी अनहारूल हक पूत्र उजबुल्लाह मंगलवार की रात करीब 8 बजे बस्ती से बनकटी मार्ग पर जा रहे थे महादेवा चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी के सामने पहुंते ही गोरखपुर से झांसी गिट्टी लेने जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवार अनहारुल हक ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया । मौके पर मौजूद महादेवा चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया, वहीं घायल अनवारुल हक का उपचार स्थानीय चिकित्सालय पर चल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow