आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के नाम पर अवैध वसूली
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर । जिले के नगर पंचायत पीपीगंज में आधार कार्ड बनवाने व संसोधन कराने के नाम पर मोटी रकम वसूले जाने का मामला सामने आया है । एसबीआई पीपीगंज में आधार कार्ड सेंटर संचालक के लिए एसबीआई बैंक कामधेनु गाय बन गई है। आधार कार्ड बनाने के 200 रुपये फीस ले रहा है। इस वजह से आस पास गांव के लोग काफी परेशान है, जबकि नये आधार कार्ड का नामांकन निशुल्क है। अनीश का कहना है दो आधार कार्ड बनवाया हूं जिसके अवज में संचालक के साथ विजय नाम का कर्मचारी है जो हमसे 200-200 रुपये लेकर बनाया है। वहां पर मौजूद अभिषेक नाम का लड़का भी यही बोला कि विजय नाम का लड़का 200 रुपए हमसे भी ले करके आधार कार्ड बनाया है वहां पर मौजूद एक महिला ने भी आरोप लगाया कि विजय हमसे 250 रूपए लेकर आधार बनाया था जबकि विभागीय दिशा निर्देश के अनुसार नया आधार कार्ड बनवाना निःशुल्क है। जबकि संशोधन के लिये 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वही शाखा प्रबंधक से पुछा गया तो उन्होंने कहा कि पैसा अधिक लेने की जानकारी मुझे नहीं है अगर ऐसा यह करते है तो इनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?

