फिर एक बार रिस्ता हुआ कलंकित, भतीजे संग चाची हुई फरार
अजमेर अली ब्यूरो चीफ -INewsUP
गोरखपुर । जंगल कौड़िया के पीपीगंज थाना क्षेत्र के गांव में रिश्तों की मर्यादाओं को तार-तार करने का मामला सामने आया है गांव का 15 वर्षी किशोर अपनी 35 वर्षी चाची करीब 10 दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों मे भाग ले गया था। घटना की जानकारी मिलते ही किशोर के पिता ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका नाबालिक बेटा और उनके छोटे भाई की पत्नी अचानक घर से गायब हो गए हैं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी और दोनों को पकड़ लिया लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही, जिसके बाद दोनों को परिजनों के साथ भेज दिया गया। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि दोनों गोरखपुर में ही रह रहे थे। जानकारी मिलने पर पीपीगंज पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया, लेकिन परिजनों ने कानूनी करवाई न करने की बात कही जिसके बाद दोनों को परिजनों के साथ भेज दिया गया।पूछताछ मे सामने आया कि दोनों 26 जनवरी को घर से निकले थे और विवाह करने की योजना बना रहे थे। इस दौरान वे शहर के विभिन्न इलाकों में घूमते रहे और किसी रिश्तेदार या परिचित के संपर्क में नहीं आए। रविवार को गोरखपुर के पुलिस चौकी की टीम ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में देखकर पूछताछ की। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ दौरान दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे इस प्रकरण में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते ।
What's Your Reaction?

