टार्च व मिठाई देकर ग्राम प्रहरियों को दी होली की बधाई
सूरज मिश्रा INewsUP
बस्ती । आगामी लोकसभा चुनाव, होली, रमजान व राम नवमी त्योहार के दृष्टिगत लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की। जिसमे लोकसभा चुनाव के दौरान शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा त्यौहारों को सौहार्द पूर्वक मानने की अपील की। शनिवार को थाना लालगंज में हुई बैठक में उपस्थित सभी ग्राम प्रहरियों को थानाध्यक्ष ने टार्च देकर तथा उन्हें मिठाई खिलाकर आने वाले त्यौहारों की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर लालगंज के चौकीदार मोहम्मद ईदुल,आशिक अली, मकबूल, राम चरित्र, विक्रम, मेवालाल, छठीराम, रामपाल, गोमती प्रसाद,रामनयन सहित थाना क्षेत्र के अधिकांश ग्राम प्रहरी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

