अपने अपने बूथों पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें कार्यकर्ता--पाल

Mar 23, 2024 - 22:18
 0  92
अपने अपने बूथों पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें कार्यकर्ता--पाल

अश्विनी कुमार INewsUP

पुरानी बस्ती । "मेरा बूथ सबसे मजबूत" अभियान के तहत शनिवार को महसों मंडल अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक ध्रुवचन्द प्रह्लाद कुमार इंटर कॉलेज सभागार में की गई । जहां महसों मंडल के सभी बूथ अध्यक्षकों को "अपना बूथ सबसे मजबूत" करने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं । मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व मंडल प्रभारी इं अरविंद पाल ने बैठक में मौजूद मंडल के 75 बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए अपने अपने बूथों पर सक्रिय रहने की बात की तथा 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत' अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की । इस अवसर पर मंडल महामंत्री शशि भूषण पांडे, राम भरत गोस्वामी, यदुनंदन, चन्द्र शेखर, वेद सिंह, वीरेंद्र पांडेय,अरुण उपाध्याय,दद्दन उपाध्याय, रवि शुक्ला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow