पैदल भ्रमण कर जनता की दिलाया सुरक्षा का भरोसा
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर- जिले के पीपीगंज कस्बे में सोमवार की शाम पीपीगंज पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रेम पाल सिंह के नेतृत्व में कस्बे में स्थित पुलिस चौकी से मेन मार्केट दुर्गा मंदिर होते हुए मेन चौराहे तक भ्रमण कर आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया । वहीं यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर पीपीगंज कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह, कांस्टेबल मानवेंद्र कुमार, अमरनाथ, महेंद्र, अर्जुन आदि ने पैदल मार्च किया ।
What's Your Reaction?

