धनघटा में अक्षत कलश यात्रा में उमड़ा जन समूह

सुग्रीम INewsUP
धनघटा संत कबीर नगर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा श्री राम जन्मभूमि पूजित अक्षत कलश यात्रा गुरुवार को धनघटा तहसील क्षेत्र के हैसर बाजार, नाथनगर, पौली, आदि तीनों ब्लॉक में निकाली गई। भगवान श्री राम की भव्य झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। जिले के कार्यक्रम प्रमुख नित्यानंद, एवं जिला प्रचारक राजीव नयन, ने कहा कि भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बनकर तैयार है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आगामी 22 जनवरी को सुनिश्चित है। इस दिन अपने क्षेत्र में भी अयोध्या जैसा वातावरण बनाना है। हम लोग का सौभाग्य है कि यह दिन देखने का अवसर मिल रहा है। यह हजारों स्वयंसेवकों के बलिदान और त्याग का प्रतिफल है। सांसद प्रवीण निषाद, ने कहा कि भगवान श्री राम का मंदिर जन-जन के हृदय का मंदिर है। यह मंदिर संकल्प के आधार पर बना है। हम सबके मन में भगवान श्री राम है। आगामी 22 जनवरी को भगवान श्री राम का दर्शन करने अयोध्या जाए। वहां उनकी आभा को जरूर देखें। इस ऐतिहासिक और सुखद पल को पूरी दुनिया देखेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, बीजेपी के वरिष्ठ नेता नीलमणि, संघ के जिला कार्यवाह महेंद्र नारायण, प्रवीण त्रिपाठी, जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय नाथ शुक्ला, इंद्रसेन राय, प्रमोद, अनुभव शुक्ला, गणेश पांडे, अमर राय, आदि लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






