जानें कब और कहाँ होगा किसान पाठशाला का आयोजन

Jun 1, 2024 - 08:16
 0  67
जानें कब और कहाँ होगा किसान पाठशाला का आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती। खरीफ 2024 में मण्डल के समस्त जनपद में ग्राम पंचायत स्तर पर गोष्ठी, किसान पाठशाला का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत में 6 जून से 24 जून तक शाम को 4 से 7 बजे तक निर्धारित है। । यह जानकारी संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र तिवारी ने दी। बताया कि दलहन विकास, तिलहन विकास, मिलेट्स पुनरूद्धार त्वरित मक्का विकास योजना, आरकेबीवाई योजना अन्तर्गत जनपद बस्ती में 677, संत कबीर नगर में 433, सिद्धार्थनगर में 654 किसान पाठशालों का आयोजन कराया जाना है। प्रत्येक किसान पाठशाला में 80 से 100 कृषकों की | सहभागिता के साथ जनप्रतिनिधियों व एफपीओ के सदस्यों की प्रतिभागिता करायी जानी है। बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत हेतु 2 मुख्य खरीफ फसलों जो फ्सल बीमा हेतु अधिसूचित हो, को चिन्हाकिंत कर कृषकों को फसल उत्पादन नवीनतम तकनीकी की जानकारी दी जायेगी। किसान पाठशाला में उस विकास खण्ड में पुरस्कृत प्रगतिशील कृषक के द्वारा अधिक उत्पादन करने के सम्बन्ध में वार्ता कराकर कृषकों को एफपीओ के गठन, पराली प्रबन्धन, डिजिटल क्राप सर्वे, आपदा प्रबन्धन, प्राकृतिक खेती धान की डीएसआर विधि दलहन, तिलहन, मक्का उत्पादन तकनीकी, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाए यथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर ऐक्सटेन्सन, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन, पीएम कुसुम (सोलर पम्प), पीएम किसान आदि एवं सहयोगी विभाग उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, गन्ना, रेशम आदि विभागों द्वारा संचालित योजनाओं तथा चिन्हित फसल उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी जायेगी। सुविधानुसार गोष्ठी, पाठशाला में ड्रोन का प्रदर्शन, उसके तकनीकी का प्रचार-प्रसार भी कराया जायेगा। किसानों से अपेक्षा किया है कि वे अपने जनपद के कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों से सम्र्पक स्थापित कर निर्धारित तिथि को ग्राम पंचायत स्तर पर गोष्ठी, किसान पाठशाला में प्रतिभाग करें, जिससे विभागीय योजनाओं के साथ कृषि में उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु नई तकनीकी जानकारी प्राप्त कर सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow