दुकान का दरवाजा तोड़कर 32 मोबाइल और नकदी चोरी

Dec 28, 2023 - 08:29
 0  134
दुकान का दरवाजा तोड़कर 32 मोबाइल और नकदी चोरी

संदीप चौरसिया INewsUP

कुदरहा बस्ती । लालगंज कस्बे के चौबाह गांधी आश्रम के पास इलेक्ट्रानिक्स दुकान में मंगलवार रात को लाखों रुपये की चोरी हो गई। पुलिस चौकी से महज 300 मीटर दूरी पर स्थित दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। अंदर रखे 32 मोबाइल और 25 हजार रुपये नकदी चुरा लिए। बुधवार सुबह दुकानदार को इसकी जानकारी हुई। घटना से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। लालगंज के सिसई पंडित गांव निवासी राकेश यादव की चौबाह गांधी आश्रम के पास यादव मोबाइल एंड इलेक्ट्रानिक्स नाम से दुकान है। रोज की तरह मंगलवार देर शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार सुबह लगभग 11:00 बजे दुकान का शटर खोला तो पिछला दरवाजा टूटा मिला। दुकान के अंदर रखा 32 मोबाइल फोन गायब था। वहीं कैश काउंटर चेक किया तो अंदर रखा हुआ 25 हजार रुपया भी नहीं था। राकेश यादव ने चोरी की सूचना लालगंज चौकी प्रभारी को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राम भवन प्रजापति मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। पीड़ित ने लालगंज थाने में चोरी की तहरीर दे दी है। कस्बे के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटना हो रही है लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। पुलिस गश्त पर सवाल पुलिस भले ही दावा कर रही हो कि रात में गश्त किया जा रहा है। पर, पुलिस चौकी से महज 300 मीटर दूरी पर स्थित दुकान में देर रात चोरी की घटना ने पुलिस के दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्त नहीं करती है। इसके कारण चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। घटनाओं का खुलासा भी पुलिस नहीं कर रही है। स्थानीय व्यापारी दुकान की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow