जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
आलोक बरनवाल INewsUP
रुधौली बस्ती । थानाक्षेत्र के सुरुवार खुर्द के 35 वर्षीय युवक ने तीन दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। मंगलवार को इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, सुरुवार खुर्द के गब्बर उर्फ अमित पुत्र शिवनाथ ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत गंभीर होने पर स्वजन सीएचसी रुधौली ले गए। हालत गंभीर के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी डाक्टर ने ओपेक कैली अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की खबर से पत्नी रागिनी, माता गेना देवी समेत स्वजनों का राे-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित सूचना नहीं मिली है। शव को मर्चरी में रखवाया गया है।
What's Your Reaction?

