मजदूरी नहीं मिला तो कुम्भ स्नान से वंचित रह जाएंगे मनरेगा श्रमिक

Jan 18, 2025 - 22:50
 0  74
मजदूरी नहीं मिला तो कुम्भ स्नान से वंचित रह जाएंगे मनरेगा श्रमिक

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना के तहत श्रमिकों को गाँव में 100 दिन की मजदूरी की गारंटी है जिससे ग्रामीणों को मजदूरी करने के लिए गांव से बाहर परदेश ना जाना पड़े लेकिन श्रमिकों को पहले तो काम ही नहीं मिलता, यदि काम मिल भी जाए तो उन्हें समय से मजदूरी नहीं मिल पाता है जिससे श्रमिक काफी परेशान रहते हैं, परेशान श्रमिकों हालत बनकटी विकास खण्ड में देखी जा सकती है । बनकटी विकास खण्ड के ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के कामगारों को पिछले डेढ़ माह से मजदूरी नहीं मिला है जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है । श्रमिक नटवर लाल,पुदीना,ज्योति, अभिलाष,कलीमुल्लाह,राम सूरत, गेना देवी,इसरावती,बुद्धिराम,राम सजीवन,मनोज कुमार आदि ने बताया कि मकर संक्रांति व चौथ का त्यौहार जैसे तैसे बीता लेकिन मजदूरी का भुगतान कब होगा इसका अबतक कोई पता नहीं है । विकास खण्ड के दर्जनों ग्राम पंचायतों में हजारों श्रमिकों ने काम किया है लेकिन मजदूरी के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है तथा प्रयागराज कुंभ स्नान से वंचित रह जाना पड़ेगा । जिला समन्वयक मनरेगा संजय शर्मा ने बताया कि शासन से बजट रिलीज़ नहीं हुआ है बजट मिलते ही एक साथ भुगतान करा दिया जाएगा ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow