सामूहिक नकल मामले में निरस्त एलएलबी की परीक्षा सम्पन्न

Mar 28, 2024 - 22:59
 0  21
सामूहिक नकल मामले में निरस्त एलएलबी की परीक्षा सम्पन्न

नकल करते धराये थे एलएलबी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के तीन परीक्षार्थी

मोहम्मद आरिफ INewsUP

 अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 27 फरवरी को सिटी लाॅ कालेज, बाराबंकी केन्द्र की एलएलबी त्रि-वर्षीय एवं पंचवर्षीय प्रथम पाली की परीक्षा सामूहिक नकल के मामले में निरस्त की गई थी। बृहस्पतिवार को अवध लाॅ कालेज बाराबंकी के केन्द्र पर निरस्त एलएलबी की परीक्षा शुचिता के साथ सकुशल सम्पन्न हो गई। दूसरी ओर एलएलबी त्रि-वर्षीय एवं पंचवर्षीय प्रथम सेमेस्टर की भी परीक्षा 12 केन्द्रों पर सम्पन्न हुई। विवि की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सिटी लाॅ कालेज, बाराबंकी केन्द्र की टीआरसी लाॅ कालेज, साॅई लाॅ कालेज, जस्टिस लाॅ कालेज की प्रथम पाली की निरस्त परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन कराने के लिए अवध लाॅ कालेज में दो पर्यवेक्षक व दो सचलदल की टीम पूरे समय केन्द्र पर तैनात रहे। इस परीक्षा में 859 परीक्षार्थी शामिल रहे। सचलदल की सघन तलाशी में कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नही पाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow