पांच सत्रों में संपन्न हुआ अभाविप का अभ्यास वर्ग

Jul 28, 2024 - 19:42
 0  20
पांच सत्रों में संपन्न हुआ अभाविप का अभ्यास वर्ग

सूरज मिश्रा INewsUP

 बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (गोरक्ष प्रांत) बस्ती जिले के बस्ती सदर तहसील का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर (रामबाग) में संपन्न हुआ। इस दौरान करीब 100 कार्यकर्ताओं को संगठन का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास वर्ग का उद्घाटन विभाग संगठन मंत्री आकाश जी, बस्ती विभाग के विभाग प्रमुख डा०विजय शुक्ल जी एवं जिला संयोजक विकास कसौधन जी ने दीप प्रज्वलन करके किया। अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्य पद्धति, सैद्धांतिक भूमिका, परिसर कार्य, आयाम गतिविधि कार्य आदि विषयों पर अलग अलग सत्रों में प्रशिक्षित किया गया। अभाविप बस्ती विभाग के विभाग संगठन मंत्री आकाश जी ने कार्यपद्धति के सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्य पद्धति की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कार्यपद्धति किसी भी संगठन का आधार होती है। कार्य पद्धति की कार्यकर्ता के विकास में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनामिकता, पारस्परिकता, सामूहिकता एवं अनौपचारिकता के बारे में बताया। अभाविप के वरिष्ठ शिक्षक कार्यकर्ता ले० जितेंद्र कुमार शाही जी ने संगठन की सैद्धांतिक भूमिका का सत्र लेते हुए कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि विद्यार्थी परिषद दुनिया का एक मात्र ऐसा छात्र संगठन है जो 'वसुधैव कुटुंबकम्' एवम 'जहां कम वहा हम' की भावना से निरंतर रूप से अपने स्थापना काल के बाद से ही परिसरों में विद्यार्थियो को समस्याओं को ढूंढकर उनका समाधान करने का कार्य कर रही है। शाही जी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश और समाज की सेवा को माध्यम बनाकर विद्यार्थियो में नेतृत्व विकसित करके समाज को दिशा देने का कार्य करती है। अभाविप बस्ती जिले के जिला संगठन मंत्री सात्विक जी ने इकाई एवं परिसर कार्य का सत्र लेते हुए बताया कि विद्यार्थी परिषद में इकाई के माध्यम से प्रवेश, परीक्षा, एवं परिणाम को सुदृढ़ करने का कार्य करती है एवं विद्यार्थी परिषद एक मात्र ऐसा संगठन है जो अपनी परिसर इकाई को व्यापक स्वरूप में उपयोगी बनाने के 'हर कार्य के लिए कार्यकर्ता है एवं हर कार्यकर्ता के लिए काम' के प्रयास के साथ परिसरों में कार्य करती है। समरोप एवं घोषणा सत्र में बस्ती सदर तहसील के तहसील प्रमुख के दायित्व के लिए शिव हर्ष किसान डिग्री कॉलेज के भूगोल के सहायक आचार्य डा रोहित सिंह जी एवं तहसील संयोजक के दायित्व पर विशाल कसौधन के नाम की घोषणा की गई। इस दौरान बस्ती सदर के नगर मंत्री आशुतोष पांडे, अमित पटेल, हर्षित वर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, हर्षिता चतुर्वेदी, अभिषेक चौधरी, दया सिंह, अखिलेश सिंह आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow