पेट्रोल पंप की टंकी में घुसा पानी,ग्राहकों ने किया हंगामा
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर। गोलघर काली मंदिर स्थित गणेश दास रामगोपाल इंडियन पेट्रोल पंप की टंकी में पानी जाने के चलते पेट्रोल भराने में पानी की मात्रा निकल रही है जिससे ग्राहक काफी आक्रोशित हैं । पंप के कर्मचारियों का कहना है कि बीती रात मूसलाधार बारिश की वजह से पेट्रोल टंकी में पानी चला गया जिससे वाहनों में तेल के साथ ही पानी भी मिलने की शिकायत ग्राहकों द्वारा की जा रही है । गुरुवार को दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्राहकों ने जमकर बवाल काटा । मौके पर पहुंचे सप्लाई ऑफिस के अधिकारियों ने मोर्चा संभाला । ग्राहकों की शिकायत पर सप्लाई विभाग व इंडियन ऑयल जांच में जुट गई । वहीं ग्राहकों का कहना है कि पहले भी इस पेट्रोल पंप पर तेल में पानी मिलने की शिकायत हुई थी जिसके बाद कार्रवाई भी हुई थी । हाथों में बोतल थामकर पेट्रोल पंप पहुंचे ग्राहक देखकर पंप कर्मचारी रफू चक्कर हो गए ।
What's Your Reaction?

