तीसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर है भोलू गुप्ता
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज, बस्ती । लालगंज थाने में पुलिस को चकमा देकर भागने वाले आरोपी को तीसरे दिन शुक्रवार को भी पुलिस पकड़ नहीं पाई। एसओजी सहित तीन टीमें उसकी खोज में लगी हैं। इससे खफा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी है। शहर के रोडवेज निवासी नवरत्न उर्फ भोलू गुप्ता पर 15 अगस्त को लालगंज क्षेत्र की किशोरी को भगा ले जाने का केस दर्ज किया गया था। परिवार वालों के सहयोग से पुलिस ने 40 दिन बाद किशोरी को ढूंढ हेड मुहर्रिर को निलंबित कर अन्य पुलिसकर्मियों की चल रही है जांच निकाला और कोर्ट में बयान कराने के बाद परिवार को सौंप दिया। 23 सितंबर की रात आरोपी नवरत्न को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर की रात आरोपी ने बेचैनी और उल्टी होने की बात कही। तबीयत ज्यादा न बिगड़ जाए, इस डर से पुलिसकर्मियों ने उसे लॉकअप से बाहर निकाल कर खुले में बैठा दिया। इसी बीच वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के भागने की किशोर के परिजनों को हुई तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों पर आरोपी की फरारी में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। रात दो बजे धरना देने के बाद बृहस्पतिवार को थाने के हेड मुहर्रिर सत्येंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया। अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच चल रही है।
What's Your Reaction?

